फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा विहार में बनेगी शहर की पहली आदर्श सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम शहर में पहली बार प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने जा रहा है। रामगंगा विहार स्थित चटोरी गली के पास बनने वाली यह सड़क आदर्श सड़क कहलाएगी। इस आदर्श सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। चयनित एजेंसी इसी सप्ताह से इस सड़क का निर्माण शुरू कर देगी और 45 दिनों के भीतर यह आदर्श सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा निकलता है। इस परियोजना के तहत प्लास्टिक कचरे को प्रोसेस कर एग्रीगेट मिश्रण तैयार किया जाएगा और उसी मिश्रण से सड़क बनाई जाएगी। यह तकनीक न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार होगी बल्कि सड़क निर्माण को अधिक टिकाऊ और सस्ता बनाएगी।
अधिकारियों का दावा है कि प्लास्टिक मिश्रण से बनी सड़कें सामान्य सड़कों से अधिक मजबूत और लंबी उम्र वाली होती हैं। ये सड़कें भारी ट्रैफिक और मौसम के उतार-चढ़ाव को लंबे समय तक झेल सकती हैं। इसके अलावा पारंपरिक सड़कों की तुलना में इनकी मरम्मत की जरूरत भी कम होती है। अधिकारियों का अनुमान है कि इस तकनीक से निर्माण लागत में दस से 15 प्रतिशत तक की कमी आएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि इस आदर्श सड़क को शासन के निर्देश पर बनाया जा रहा है। आदर्श सड़क 45 दिनों में तैयार कर लिया जाएगा। शासन के निर्देश पर आगे भी शहर की प्रमुख सड़कों पर इसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पहल से निर्माण लागत घटेगी और प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का स्थायी समाधान भी मिलेगा।
00



- विकसित होंगी कई अन्य सुविधाएं
चटोरी गली के पास बनने वाली इस सड़क को सिर्फ निर्माण की दृष्टि से ही नहीं बल्कि सुविधाओं के लिहाज से भी आदर्श बनाया जाएगा। यहां अत्याधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए स्ट्रीट बेंच भी लगाई जाएगी। सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट भी विकसित किया जाएगा ताकि आसपास का वातावरण भी बेहतर हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें