फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए चेयरमैन ने लगवाए कूलर

Tue, 17 Jun 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रसूलपुर गुर्जर स्थित बिजली उपकेंद्र पर भीषण गर्मी में तप रहे ट्रांसफार्मरों के कारण नगर पंचायत उमरी कलां सहित ग्रामीण क्षेत्रों को सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए दो कूलर लगवाए हैं।
विज्ञापन

इस बार पड़ रही भीषण गर्मी और तपती धूप से इंसान ही नहीं पशु, पक्षी भी परेशान नज़र आ रहे है। ऐसी गर्मी में बिजली आपूर्ति भी चरमरा रही है। ऐसे में बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर भी गर्मी और बढ़ते लोड के कारण तप रहे हैं। जिससे बिजली आपूर्ति में बाधित हो रही है। कांठ के रसूलपुर गुर्जर बिजली उपकेंद्र से नगर पंचायत उमरी कलां सहित क्षेत्र के काजीपुरा, हरिनूरपुर, डेहरा, दाढ़ी, विलायत नगर, सादकपुर खिचड़ी, लाडलाबाद, चकफेरी, कुम्हरिया जुबला, सीतापुर, फरीदपुर भेंडी, सिरसा ठाट, ईसा पुर देहरी, चौहरा, चेतरामपुर, खलीलपुर कद्दीम, मुख्त्यारपुर नवादा, पहाड़मऊ, दुम्हेला, पेली विश्नोई, रायपुर खुर्द, भरतपुर, पठांगी, जमानिया आदि 36 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन ट्रांसफार्मरों के तपने के कारण आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने बिजली उपकेंद्र पर रखे ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए दो कूलर लगवाए हैं। उनके इस कार्य की क्षेत्रवासी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें