फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जर्जर रपटा पुलों पर फिसल रही सिस्टम की लापरवाह गाड़ी

Thu, 05 Feb 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। जनप्रतिनिधियों की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहूलियत के लिए नदियों पर बनवाए गए रपटा पुल सिस्टम की अनदेखी से गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। यह जर्जर पुल जानलेवा बन रहे हैं। कई पुलों पर रेलिंग तक नहीं है। जिनसे गिरकर कई की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

फिर भी वर्षों पहले बने इन पुलों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। अब सपा विधायक कमाल अख्तर ने इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर कांठ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रिजवान खां ने वर्ष 2008 में छजलैट के गांव देहरी जुम्मन और शेखुपुरा के बीच गागन नदी पर रपटा पुल का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में यह पुल जर्जर हो गया। वर्ष 2010 में इस पुल से गिरे लवि (14) और शुभम (13) की नदी में डूबकर माैत हो गई थी। दो साल पहले भी देहरी जुम्मन के किसान का ट्रैक्टर पलट गया था। वहीं सिरसा और मथाना मार्ग में करूला नदी पर बना रपटा पुल भी टूट चुका है गड्ढों के साथ स्लैब की सरिया तक दिख रही हैं। 2007 में जिला पंचायत सदस्य चंद्रपाल के प्रस्ताव पर मुरादाबाद और अमरोहा जनपदों को सीधे जोड़ने वाले मार्ग पर मल्हपुर खैईया के पास गागन नदी पर बनाए गए रपटा पुल की हालत भी खस्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें