फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थथाने के सामने होमगार्ड को कार ने कुचला , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा थाने के सामने बुधवार को हाइवे क्रॉस करते हुए बेकाबू लग्जरी कार ने होमगार्ड को कुचल दिया। होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक कार से साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के सौदासपुर गांव निवासी 55 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह होमगार्ड के पद पर तैनात थे। पाकबड़ा थाने में उनकी तैनाती थी। प्रमोद कुमार सिंह शाम को अपने घर से ड्यूटी करने के लिए पाकबड़ा के लिए चले थे। सवा आठ बजे थाने के सामने वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने होमगार्ड प्रमोद को कुचल दिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल प्रमोद कुमार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ हाईवे और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मौके पर आ गए। पुुलिस अफसरों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने फरार कार चालक की तलाश करने के पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें