फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खलीलपुर कद्दीम में दूसरे दिन भी खाली रहा पिंजरा, नहीं आया तेंदुआ

Sun, 02 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कांठ और छजलैट क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुओं की दहशत है। किसान पशुओं के चारा लेने के लिए खेतों पर भी जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग द्वारा गांव खलीलपुर कद्दीम में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा शनिवार को दूसरे दिन भी खाली ही रहा।
विज्ञापन


पिछले करीब एक सप्ताह से कांठ और छजलैट क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ तहसील क्षेत्र के गांव कोकरपुर निवासी भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी गौरव सिंह तोमर के कोल्हू से उनके पालतू कुत्ते रोटविलर को उठाकर ले गया था। इसी के साथ तेंदुआ यहां कोकरपुर-चक हमीदपुर ग्राम संपर्क मार्ग पर गांव दयानाथपुर निवासी चरन सिंह के मुर्गी फार्म के सामने कृपाल सिंह के खेत की दीवार बैठा दिखाई दिया था। जिसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई गई थी। 30 जुलाई को गांव गोविंदपुर ज्ञानपुर में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। 28 जुलाई की रात दो तेंदुए क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम के पास देखे गए थे। 27 जुलाई की रात भी तेंदुए नहर से गांव अहमदपुर निंगू नंगला को जाने वाले रास्ते पर दिखे थे। जिस पर शुक्रवार को वन विभाग ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गांव खलीलपुर कद्दीम के पास खेत में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। जोकि शनिवार को दूसरे दिन भी खाली रहा। वहीं दूसरी ओर कांठ तहसील के गांव गोविंदपुर ज्ञानपुर के पूर्व प्रधान अजय यादव, कोमिश यादव, ऋषभ यादव, यशपाल सिंह, रोहताश सिंह, रोहित यादव, सतीश कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, विरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार, पप्पू सिंह, पंकज यादव, हर्षित कुमार, अतुल कुमार, आशु यादव, तेजपाल सिंह, तेजपाल सिंह, हुक्म सिंह, देवेंद्र कुमार, रवि कुमार, सोनू यादव आदि ग्रामीणों ने डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया को प्रार्थना-पत्र देकर तेंदुआ पकड़ने की मांग करते हुए पिंजरा लगवाने के लिए कहा है। दिए गए प्रार्थना-पत्र में ग्रामीणों ने 30 जुलाई को दिखाई दिए तीन तेंदुओं का जिक्र भी किया है।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें