फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी के वार्ड 25 की नई कालोनी के कई रास्तों में नहीं बन पाई पक्की सड़कें

Sun, 02 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 25 की नव विकसित कॉलोनी के कई रास्तों में अभी तक सड़कें न बन पाने से नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी वार्ड से होकर निकल रहे शाहबाद रोड के दोनों ओर के निचले इलाके में बारिश में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन




वार्ड संख्या 25 में पैंठ बाजार, परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय, सरकारी अस्पताल रोड, शुमाली कब्रिस्तान, शिव मंदिर, मदरसा गुलशने फात्मा, 35 फीट वाला रोड, रजा नगर, लोधीपुरम, सहकारी प्रशिक्षण केंद्र आदि मोहल्ले आते हैं। बिलारी नगर से शाहबाद को जाने वाली सड़क का काफी हिस्सा इसी वार्ड में आता है। शाहबाद रोड पर नगलिया मोड़ के सामने जहां चौधरी चरण सिंह पार्क बना हुआ है। इस इलाके में शाहबाद रोड के दोनों ओर लोकनिर्माण विभाग की सड़क काफी नीची है। बारिश होते ही लोनिवि की सड़क पर जलभराव होने से नागरिकों को काफी दिक्कत होती है।



नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार से शुमाली कब्रिस्तान और सरकारी अस्पताल होते हुए जो सड़क शाहबाद रोड तक आ रही है वह कई स्थानों पर उखड़ गई है। हालांकि प्रदेश शासन की स्वीकृति के बाद नगरपालिका कार्यालय से इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन बारिश शुरू होने पर सड़क निर्माण शुरू न होने से राहगीरों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें