फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्यापारी ने अपने सिर में गोली मारी, घायल

Wed, 03 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला होलिका मंदिर निवासी एक पुस्तक व्यापारी ने मंगलवार को अपने पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके आत्महत्या का प्रयास करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला होलिका मंदिर निवासी 48 वर्षीय व्यापारी की नगर में पुस्तक और स्टेशनरी बेचने की दुकान है। इस दुकान पर अब उनके पुत्र बैठते हैं। जबकि उन्होंने मोहल्ले में ही पुस्तक और स्टेशनरी की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को उनके भाई बंटी के बेटे के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था।
कार्यक्रम में वह मौजूद थे। अचानक दोपहर 2:30 बजे वहां से अभी आने की बात कह कर वह अपने घर पर पहुंचे। उस समय उनके घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारी और और फर्श पर गिर गए। कुछ देर बाद परिवार के लोग घर पर पहुंचे तो व्यापारी खून में लतपथ पड़े हुए थे।
विज्ञापन

परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही उन्हें पहले काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर उनकी हालत गंभीर देख मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी उनके घर पर पहुंची थी लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल का कहना कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें