पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद, रामपुर, मूढ़ापांडे में स्थित अस्पतालों में डॉक्टरों व स्टाफ को तत्काल बुला लिया गया। 23 घायलों को मुरादाबाद, शेष अन्य घायलों को मूढ़ापांडे, रामपुर व अन्य अस्पतालों को भेजा गया। करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें सीतापुर के अमन (16), संभा देवी (38), सुधा (36), उनके पति कमलेश (50), राम किशोर (36), पूनम (33), रमन (15), उसकी बहन शिवानी (18), लेखराज (50), उनकी पत्नी राधा (45), उनकी बेटी मुस्कान (17), ओमकार (16). शाहजहांपुर के नन्हें लाल (43), उनकी पत्नी लाली देवी (40), उनकी बेटी वर्षा (17), लखीमपुर गंगाराम (18) आदि शामिल हैं। घायलों का उपचार शुरू करा दिया गया है।