फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दबंगों ने अधिवक्ता को घेरकर किया हमला, आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दबंगों ने अधिवक्ता को घेरकर मारपीट की। विरोध करने पर गला दबाकर धारदार हथियार से जान लेने की कोशिश की। इस मामले में मझोला पुलिस ने एक नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र की एकता काॅलोनी निवासी अधिवक्ता सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात वह मंडी समितिसरगम मेडिकल चौराहा स्थित रंगोली की दुकान पर सामान लेने गए थे। इस बीच दुकान पर एकता काॅलोनी निवासी पवन ठाकुर अपने 6-7 साथियों के साथ पहुंच गया। उसने अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज की। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गला दबाया।
विरोध करने पर उसके साथियों ने लाठी-डंडे से अधिवक्ता को पीट दिया। किसी तरह वह बचकर भाग निकले। घर जाने के लिए स्कूटी पर बैठे तो आरोपी पवन ने लात मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर पवन ठाकुर सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें