फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बरकरार

Wed, 19 Mar 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव बगिया सागर में खेत में काम कर रहे किसान मलखान सिंह सैनी पर तेंदुए द्वारा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किए जाने के बाद से ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। दूसरे दिन तेंदुए की कोई लोकेशन तो नहीं मिली, लेकिन किसान खेतों पर जान से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बगिया सागर निवासी मलखान सिंह सैनी सोमवार को दोपहर बाद अपने खेत में गेहूं की फसल को पानी लगा रहे थे, उनके साथ पत्नी कुंता देवी और छोटे भाई की पत्नी राजवीरी भी थीं। इस दौरान खेत में छिपकर बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया था। उसके हाथ और कमर में गहरे जख्म होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से मलखान को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग की थी और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा था। मंगलवार को दूसरे दिन तेंदुए की कोई लोकेशन तो दिखाई नहीं दी, लेकिन गांव बगिया सागर सहित सहित रजपुरा, मथाना, मघपुरी इनायतपुरी, फूलपुर मिठ्ठनपुर, जस्सू नंगला, अलीपुरा खालसा, पुल की मैडेया आदि गांवों में तेंदुए की दहशत व्याप्त है। ग्रामीण वीर सिंह सैनी, तारा सिंह, पंकज कुमार, मनोज कुमार, श्यामलाल, बृजेश कुमार, समरपाल सिंह, जबर सिंह, सतेंद्र कुमार, मिथुन सिंह आदि ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की।
तहसील क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। यह जहां पशुओं पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना रहे हैं तो वहीं खेतों पर काम कर रहे किसानों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। पिछले करीब एक माह से क्षेत्र में लगातार तेंदुए का आतंक है। गांव खलीलपुर कद्दीम, मिश्रीपुर, चेतरामपुर रोड, बड़ौदा बिरान, फूलपुर मिठ्ठनपुर, बहादरपुर खद्दर आदि क्षेत्रों में तेंदुए दिखाई दे चुके हैं। लेकिन वन विभाग इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें