फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेरठ से नवविवाहिता का शव लेकर थाने पहुंचे मायकेवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मेरठ के अस्पताल से नवविवाहिता गुलनाज बानो का शव लेकर उसके मायकेवाले सीधे कुंदरकी थाने में आए और ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। गुलनाज बानो खुद डॉक्टर थीं तो उसका पति पीएसी में सिपाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रांत के जिला उधमसिंह नगर के जसनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सन्यासियो वाला निवासी नईम अहमद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 9 नवंबर 2025 को उसकी बहन गुलनाज बानो की शादी कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाठेर निवासी मुकीम आरिफ के साथ हुई थी। शादी में एक कार दी गई और 10 लाख रुपये भी खर्च किए थे लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। यह लोग उसकी बहन से दहेज की मांग करते और जान से मारने की धमकी देते थे। वादी नईम अहमद का आरोप है कि बीते 26 फरवरी 2026 की करीब शाम साढे़ छह बजे उसकी बहन के पति मुकीम आरिफ, देवर अजीम और कासिम, ससुर मुस्ताकीम, सास मुशरत, देवरानी समरीन और नन्दोई कादिर ने गुलनाज बानो को जहर खिलाकर कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद चिड़ियाठेर के ग्राम प्रधान राशिद ने ससुराल वालों की मदद की।
जब उसकी बहन बेहोशी की हालत में हो गई तब 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई गई जिसके बाद उसकी बहन को सीएचसी ले जाया गया। इसके बाद मुरादाबाद कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं मिला तो आखिर में मेरठ ले जाकर भर्ती कराया गया। शनिवार को उसकी बहन ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शव लेकर लौटे। थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें