मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मकान पर कब्जे के विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। कच्चा बाग बहादुर गंज निवासी पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर मुख्तार, इसरार, मुख्तार का बेटा फैजान, उवेस, फैज और वसीम को नामजद किया है।
पीड़ित के अनुसार उसने 19 अप्रैल 2025 को असालतपुरा निवासी अनीसा पत्नी जमीर हसन से करीब 60 वर्ग मीटर का मकान छह लाख रुपये में खरीदा था। रजिस्ट्री के बाद उसने मकान में ताला डाल दिया था। आरोप है कि बाद में मुख्तार और इसरार ने साथियों के साथ ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया और तीन लाख रुपये की मांग की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।