फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठे को प्रशासन ने कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद में अवैध रूप से चल रहे एक ईंट भट्ठे को प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद कराया है। भट्ठे में पानी डलवाकर इसे नष्ट कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


गांव सिकंदराबाद में पास के ही गांव कासमपुर निवासी इंतकाव ने वीआईपी बिक्र वर्क्स के नाम से एक ईंट भट्ठे का संचालन किया हुआ है। आरोप है कि भट्ठा स्वामी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं लिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम को लेकर ईंट भट्ठे पर पहुंचे और जांच की। यहां जांच के दौरान भट्ठा स्वामी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं दिखा पाया। इसी के साथ भट्ठे पर और भी खामियां मिली। जिसके बाद प्रशासन ने इसे बंद कराने की कार्रवाई करते हुए पानी की बौछार कराकर ईंटों को भी नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें