फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाने में मंगलवार दोपहर बाद अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे। अधिकारियों ने होली समेत सभी त्योहार सौहार्द के माहौल में मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में बिलारी नगर के उद्योग व्यापार मंडल, पश्चिमी व्यापार मंडल, नगर मेला कमेटी और नागरिक मंच आदि संगठनों के प्रतिनिधि, कई वर्तमान और पूर्व पालिका सभासद, देहात इलाके के कई वर्तमान और पूर्व प्रधान तथा बीडीसी सदस्य पहुंचे। बैठक में सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में होली समेत अन्य त्योहार क्षेत्र के सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। कोई समस्या हो तब पुलिस प्रशासन को बताएं।
थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बिलारी पुलिस हर समय क्षेत्र की जनता और सुरक्षा के लिए खड़ी है। त्योहारों पर कहीं भी कोई नई परंपरा शासन प्रशासन की अनुमति के बगैर शुरु नहीं होनी चाहिए। माहे रमजान शुरू होने के मौके पर जलापूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहने के अलावा सहरी और इफ्तार में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रहने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन ने होली के त्योहार के मौके पर बिलारी नगर में निकलने वाले शोक एकादशी के जुलूस, गुलाल का जुलूस और रंग का जुलूस निकलने वाले रास्तों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में मनोज ठाकुर, हाजी रफी राजू, सुरेंद्र कुमार चुग, हाजी माजिद अंसारी व कौशल ठाकुर रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें