मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में लावारिस घूमने वाले पशुओं को कार से उठाकर ले जाने वाले आरोपियों को शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पाकबड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात तीन आरोपी मो. रिजवान निवासी मुल्लानों वाला मोहल्ला पाकबड़ा, जमील निवासी समाथल थाना पाकबड़ा, मशकूर निवासी मुल्लानों वाला मोहल्ला पाकबड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जंगलों में लावारिस घूमने वाले पशुओं के पैर बांधकर बिना सीट वाली कार में डाल लेते थे। इसके बाद कहीं दूसरी जगह ले जाकर पशु को काट कर उसका मांस बेच देते थे। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।