फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या करने वाले आरोपियों ने बंद किए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर सोमवार की शाम बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शाेभित ठाकुर उर्फ भूरा (20) की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आए। सभी आरोपियों ने घटना के तुरंत बाद ही अपने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे जिस कारण उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने उनके करीबी और परिजनों पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कटघर के गुलाबबाड़ी चुंगी सूरज नगर निवासी घनश्याम ठाकुर का इकलौता बेटा शोभित ठाकुर उर्फ भूरा दसवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार शाम पांच बजे करीब शोभित अपने गौतम कश्यप आदित्य, रोहित के साथ कटघर क्षेत्र में ही बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर खड़ा था। घनश्याम का आरोप है कि इसी दौरान जतिन उर्फ लाला, अक्कू शर्मा, अविनाश पासी और रोहित जाटव आ गए और उन्होंने शोभित को घेर लिया था। अक्कू ने शोभित की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि अविनाश और शोभित के बीच चार माह पहले इंस्टाग्राम पर कमेंट्सबाजी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस की चार टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्यारोपियों ने घटना के तुरंत बाद ही अपने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे। आरोपी इतने शातिर हैं कि वह जानते हैं कि मोबाइल चलाएंगे तो पुलिस उन्हें ट्रेस कर लेगी। इस लिए ही मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। पुलिस टीमों ने उनके घरों में दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को इनके कुछ करीबी मिले हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कड़ी सुरक्षा में कराया गया अंतिम संस्कार
मुरादाबाद। शोभित की हत्या के बाद सोमवार की रात दो घंटे तक बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हंगामा किया था। इस हंगामे को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट हो गई थी पोस्टमार्टम के बाद शव आएगा तो दोबारा हंगामा किया जा सकता है। सुबह पुलिस टीम पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात कर दी गई थी। पुलिस खुद ही शव लेकर शोभित के घर पहुंची। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार के दौरान भी पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


सिर में फंसी मिली गोली
मुरादाबाद। कटघर थाने की पुलिस ने मंगलवार को शोभित के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पता चला कि सोभित को दायी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। सिर के अंदर ही 315 बोर की गोली फंसी मिली है।

शोभित हत्याकांड के आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

मुरादाबाद। बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शोभित हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल और कटघर थाने की दो टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें