फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली बवाल के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए मुरादाबाद का भी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले तीन दिन से कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने पाकबड़ा, भोजपुर और भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पाकबड़ा थाने में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि भोजपुर और मझोला थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के थाना क्षेत्र के भाड़ली गांव निवासी एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। किसी व्यक्ति ने इस वायरल फोटो को एक्स पर पोस्ट कर मुरादाबाद पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पाकबड़ा थाने की पुलिस ने आरोपी फरमान और अंसार को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। उधर, मझोला थाने में तैनात चंद्रशेखर यादव ने मझोला के मंगूपुरा निवासी शाने आलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें आरोप है कि शाने आलम ने मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके अलावा भोजपुर थाने में तैनात एसआई सतीश कुमार ने भोजपुर के धारक नगला निवासी परवेज के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर परवेज अफरीदी नाम से बनी आईडी से सीएम की तस्वीर एडिट कर वायरल किया है। आरोपी ने लोगों की भावनाओं को आहत कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें