फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को पेड़ में बांध कर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक नशेड़ी युवक को चोरी करते हुए कुछ लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंपने के बजाय खुद जज बन गए और आरोपी युवक को पेड़ से बांध पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। इसके बाद सूचना देकर आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया। युवक के पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ भी चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक नशेड़ी युवक वहां बनी दुकानों के पास टहल रहा था। इसी बीच वह वहां से कुछ सामान उठाकर जाने लगा।
इसी बीच वहां मौजूद कुछ युवकों की उस पर नजर पड़ गई। फिर क्या था युवकों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से लोहे आदि का कुछ सामान भी मिल गया। युवकों ने चोरी के आरोपी को पुलिस को सौंपने के बजाय खुद जज बन बैठे और वहीं पेड़ में बांध कर सजा देने की नीयत से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। यही नहीं उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया।
बाद में उन लोगों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने पहुंची तो उसे युवक के पेड़ में बांध कर पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी हो सकी। इसके बाद एसपी सिटी अमित आनंद ने मझोला थाना पुलिस को युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये। जिसके बाद मझोला थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष मझोला ने बताया कि चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से बांध कर पीटने के आरोप में तीन युवकों अवधेश, कमल सिंह और कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए तीनों ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदारों द्वारा चोरी के सामान के साथ पकड़े गए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गया युवक नशेड़ी किस्म का है। पुलिस को पूछताछ में उसने अपने नाम समीर बताया है। युवक अपने को संभल जिले के जिस गांव का निवासी बता रहा है वहां जानकारी करने पर वह गांव नहीं मिल सका है। यही नहीं नशे का आदी वह युवक अपने घर, माता पिता के बारे में भी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें