फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 कदमों का रैम्प बुजुर्गों का फूला रहा दम, टीकाकरण भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में हुआ बदलाव बुजुर्गों का दम फुला रहा है। टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को अब रैंप पर 56 कदम चलकर पहली मंजिल पर जाना पड़ रहा है। इसके चलते कई बुजुर्ग बिना टीका लगवाए लौटने लगे हैं। इससे टीकाकरण के ग्राफ में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। जिला अस्पताल के बर्न प्लास्टिक यूनिट की बिल्डिंग में टीकाकरण केंद्र बनाया गया। तब से यहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। सात मई को इस केंद्र को बिल्डिंग की पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया। पहली मंजिल पर टीकाकरण कराने के लिए बुजुर्र्गों को खासी परेशानी हो रही है। बुजुर्गों को करीब 56 कदमों के रैंप से गुजरना पड़ता है। इस रैंप पर चढ़ना और उतरना बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। रैंप पर उतरने चढ़ने में बुजुर्गों का दम फूलने लगता है। ऐसे में इस उतार चढ़ाव से बचने के लिए कई बिना टीका लगवाए ही लौट जाते हैं। दूसरी ओर इसका टीकाकरण पर भी असर पड़ने लगा है। इससे टीकाकरण में कमी आई है।
- बिल्डिंग बर्न यूनिट के लिए बनी है। नीचे बर्न वार्ड शुरू किया जाना है। इसकी तैयारी की जा रही है। बर्न वार्ड के मरीजों से दूसरे को इंफेक्शन न हो, इसके लिए टीकाकरण सेंटर पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। बुजुर्गों के लिए नीचे ही एक कमरे में इंतजाम कर दिया जाएगा। - डॉ. एनके गुप्ता, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 12 मई तक टीकाककरण की स्थिति
तारीख बुजुर्ग बच्चे कुल
02 मई 42 17 59
04 मई 42 21 63
05 मई 43 34 77
06 मई 42 09 51
07 मई 43 17 60
09 मई 20 16 36
10 मई 25 17 42
11 मई 20 10 30
12 मई 18 21 39
नोट: 01 मई और 08 मई को रविवार था, जबकि 03 मई को ईद की छुट्टी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें