फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से आतंकी गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के सभी जनपदों में आतंकी गतिविधियों पर मुरादाबाद से नजर रखी जाएगी। इसके लिए मुरादाबाद में कार्यालय खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने मुरादाबाद पहुंचकर एसएसपी बबलू कुमार के साथ कांठ रोड स्थित पुलिस विभाग की जमीन का मुआयना किया। मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, रामपुर और अमरोहा में आतंकी गतिविधियों के बीच बीच में सामने आती रही हैं, जिसे देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है कि मुरादाबाद में ही एटीएस यूनिट स्थापित की जाए। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें