मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके किरायेदार ने मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मझोला के लाइनपार शिवाजी नगर निवासी मणि तिवारी गुप्ता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसका दूसरा मकान गायत्री नगर में है। जिसमे सीमा शर्मा और उसका बेटा अर्पित शर्मा किराए में रहते हैं। मणि तिवारी गुप्ता ने बताया कि पांच अगस्त की दोपहर करीब 12.30 बजे वह मकान की मरम्मत कराने के लिए गई थी। आरोप है कि महिला को देखकर अर्पित शर्मा भड़क गया और उसने गाली गलौज शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीनकर फर्श पर पटक कर तोड़ दिया। आरोपी ने धमकी दी है कि दोबारा इस मकान पर आएगी तो गोली मार दूंगा। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।