फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! आपके दरवाजे पर 10 का नोट चिपका है, सुनते ही कॉलोनी में मच गई खलबली

Sun, 19 Apr 2020 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुरादाबाद में लॉकडाउन के बीच कुछ लोग शरारत करने से भी बाज नहीं आ रहे। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की नीलकंठ कालोनी में किसी व्यक्ति ने व्यापारी के दरवाजे पर दस रुपये का नोट चिपका दिया। कालोनी में सब्जी बेचने वाला पहुंचा तो उसने व्यापारी को बताया कि उनके दरवाजे पर नोट चिपका हुआ है। 
विज्ञापन


इसके बाद कालोनी में खबबली मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम बुलाकर पूरी कालोनी में सैनिटाइज कराया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे रहा है।

नीलकंठ कालोनी में गोटा व्यापारी अजय कुमार अग्रवाल का मकान है। व्यापारी का कहना है कि शनिवार दोपहर उनका दरवाजा बंद था। इसी दौरान कालोनी में सब्जी बेचने वाला ठेला लेकर पहुंचा। सब्जी विक्रेता ने व्यापारी को बताया कि उनके दरवाजे पर नोट चिपका हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसके बाद आस पड़ोस के लोग व महिलाएं भी अपने घरों से बाहर आ गईं। नोट में कोरोना वायरस की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और नगर निगम की टीम को बुलाकर पूरी गली सैनिटाइज कराई। 

इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक व्यक्ति गली में घूमता दिखाई दे रहा है। जो पैर से दिव्यांग दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें