चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियों शुरू हो गई हैं। मंदिरों में रंगाई, पुताई, लाइटिंग, साज सज्जा समेत विभिन्न तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को लोग मंदिरों की साफ सफाई में लगे रहे। रविवार को अवकाश होने की वजह से व्रत-पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार में भी बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
नव संवत्सर पर काली मंदिर में जलेंगे 11 सौ दीये
काली माता मंदिर के महंत ने बताया की शनिवार को नव संवत्सर है। इस अवसर पर मंदिर में 11 सौ दीप जलाकर मंदिर को सजाया जाएगा। वहीं शाम को सात बजे से महा आरती का आयोजन होगा।
बसौड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कपूर कंपनी स्थित हुल्का देवी महारानी मंदिर में चल रहे बसौड़ा मेले में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महंत बीएन गोस्वामी ने सभी भक्तों का प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद दिया।