मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
शहर के लाल बाग स्थिति काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के लिए बैरिकेडिंग लगाने का काम किया जा रहा है। वहीं मंदिर के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन रास्ते पर बैरिकेडिंग का कार्य सोमवार से होगा। यहां के महंत राम गिरी महाराज ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं शहर के अन्य मंदिरों मनोकामना मंदिर, दुर्गा मंदिर, माता मंदिर, शिव शक्ति मंदिर ढाब वाला मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों को भी सजाया जा रहा है।
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों के बाहर फल, फूल-मालाओं की दुकानों के साथ-साथ बच्चों के खेल खिलौनों की दुकानें भी सजने लगीं हैं। वहीं, बाजार में भी माता की चुनरी, श्रृंगार, हवन सामग्री, पूजा सामग्री के लिए गुरहट्टी चौराहा, लाइनपार, नवीन नगर, हरथला आदि बाजार में दुकानें सजी हुई हैं।
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
नव संवत्सर पर काली मंदिर में जलेंगे 11 सौ दीये
काली माता मंदिर के महंत ने बताया की शनिवार को नव संवत्सर है। इस अवसर पर मंदिर में 11 सौ दीप जलाकर मंदिर को सजाया जाएगा। वहीं शाम को सात बजे से महा आरती का आयोजन होगा।
बसौड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कपूर कंपनी स्थित हुल्का देवी महारानी मंदिर में चल रहे बसौड़ा मेले में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महंत बीएन गोस्वामी ने सभी भक्तों का प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद दिया।