फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए साल में टीकाकरण के लिए किशोरों का इंतजार खत्म हो जाएगा। तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। शनिवार दोपहर बाद किशोर उम्मीद का टीका लगवाने के लिए पोर्टल पर स्लॉट बुक करा सकते हैं। किशोरों को सिर्फ कोवाक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

युवाओं और बुजुर्गों के बाद नए साल में किशोरों का भी टीकाकरण किया जाएगा। शासन से किशोरों के टीकाकरण की गाइडलाइन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। शनिवार को टीकाकरण सत्र तैयार कर दोपहर बाद पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद किशोर ऑनलाइन स्लॉट बुक करा सकते हैं। एक सत्र में करीब 150 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब ढाई से तीन लाख किशोर होने का अनुमान है। किशोरों को कोविशील्ड वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। उन्हें सिर्फ कोवाक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
- टीकाकरण के लिए सत्र बनाकर शनिवार को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। किशोर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करा सकते हैं। तीन जनवरी को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन

21 केंद्रों पर लगेगा किशोरों को टीका
मुरादाबाद। तीन जनवरी से शुरू होने वाले किशोरों के टीकाकरण के लिए 21 केंद्र बनाए जाएंगे, जहां उन्हें उम्मीद का टीका लगेगा। पांच केंद्र शहर में होंगे, जबकि हर ब्लाक क्षेत्र में दो-दो केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें