फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में पड़े किशोरों को परिजनों ने डांटा को छोड़ दिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रेम प्रसंग में पड़कर और घरवालों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर-किशोरियों के घर छोड़ने के मामले सामने आए हैं। ऐसे किशोर-किशोरियां जीआरपी, आरपीएफ को अलग अलग ट्रेनों में मिले हैं। इस सप्ताह पुलिस ने ऐसे तीन केस रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले किए है। काउंसलिंग के बाद रेलवे चाइल्ड लाइन ने दो किशोर-किशोरियों को समझा बुझाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि एक किशोरी की काउंसलिंग की जा रही है। वर्ष 2022 में अब तक रेलवे चाइल्ड के पास आए 30 से अधिक मामलों में 22 लड़कियों के हैं। ज्यादातर मामलों में परिजनों ने नाराजगी के कारण अपने ही बच्चों को पहचानने से इनकार कर दिया। चाइल्ड के बार बार समझाने के बाद परिजन उन्हें लेने के लिए मुरादाबाद पहुंचे। केयर टेकर अतीक फारुकी का कहना है कि प्रेम प्रसंग में किशोरों द्वारा घर छोड़ने के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें