फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबते को बचाने में बहा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा नदी में रविवार की शाम एक किशोर को डूबते देखकर उसका साथी बचाने के लिए तेज प्रवाह के बीच कूद गया। डूबता हुआ किशोर बच गया लेकिन बचाने वाला बह गया। कटघर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लंका बाग पीतल बस्ती के पांच किशोर रविवार की शाम राम गंगा मंदिर के पास पहुंचे। आपस में विचार करने के बाद विशेष नामक किशोर पानी में स्नान करने के लिए चला गया लेकिन कुछ ही देर बाद वह डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देखकर केशव दिवाकर (16) को रहा नहीं गया। वह तत्काल रामगंगा के तेज प्रवाह की परवाह किए बगैर साथी को बचाने कूद गया। साथी को उसने बचा लिया लेकिन खुद पानी के प्रवाह में बह गया। किशोरों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से मदद मंागी। सूचना मिलते ही कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों और तैराकों को बुलाया। काफी ढूंढने के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि पानी में बहा किशोर 12वीं का छात्र बताया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें