फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में साथ् नही दिया तो पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर उसे देह व्यापार में शामिल होने को मजबूर करने, मना करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी के यहां शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी के आदेश पर विवाहिता के पति सहित आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी लॉकडाउन में थाना क्षेत्र में ही रहने वाले युवक से की थी। व्यक्ति के अनुसार उसने बेटी दामाद को हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक पति सहित ससुरालियों ने घर को देह व्यापार का अड्डा बना रखा है। घर में काफी आना जाना लगा रहता है। पति पर आरोप लगाया कि शादी के नाम पर लड़कियों को बीवी बना कर देह व्यापार कराता है। पीड़िता को भी देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि पति ने त्योहार के दिन देह व्यापार कराने के लिए कई लोगों को घर बुलाया था। उसने विरोध किया तो पति सहित ससुरालियों ने उसे पीट दिया। पति ने तीन तलाक दिया और सादे कागज पर दस्तखत कराकर घर से निकाल दिया। पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, देवर, ननद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें