फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में बहस के दौरान सड़क पर पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक ओर मंगलवार की दोपहर राज्यसभा तीन तलाक को हमेशा के लिए तलाक देने पर मंथन कर रही थी उसी दौरान मुरादाबाद में सड़क पर चलते-चलते पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद महिला के पति और भाई के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस दोनों को थाने ले गई। महिला की शिकायत पर एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कटघर के करूला में रहने वाली महरूनिशा ने बताया कि उसका निकाह सहारनपुर निवासी चांद से तीन साल पहले हुआ है। दंपती को एक बेटी है। चांद फल विक्रेता है। दंपती के बीच विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर नारी उत्थान केंद्र में दोनों को मंगलवार को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। महरूनिशा का आरोप है कि नारी उत्थान केंद्र से वापस लौटते वक्त जिला अस्पताल के सामने चांद ने उसे पांच-सात बार तलाक बोल दिया। जिसका उसने विरोध किया तो वह झगड़ने लगा। इस बीच भाई महरूनिशा के भाई नाजिम ने विरोध जताया और मारपीट की। जिसके बाद चांद ने भी अपने साले को पीटा। सड़क पर फिल्मी स्टाइल में दोनों के बीच मारपीट हुई। एक राहगीर से डंडा छीनकर भी उन दोनों ने एक दूसरे को पीटा। झगड़ते हुए वह सड़क की दूसरी तरफ छोले-भटूरे की ठेली पर जा पहुंचे। उसका सामान भी गिरा दिया। दोनों के बीच मारपीट होते देख वहां से गुजर रहे लोग जुट गए। वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चांद और नाजिम को हिरासत में लिया और थाने ले गई। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोप में एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मारपीट की वजह महिला को सड़क पर तीन तलाक देना बताया गया है। उधर, चांद का कहना है कि उसने पत्नी को तलाक नहीं दिया है। लेकिन महिला के भाई और मां का कहना है कि उनके सामने ही नाजिम ने महरुनिशा को पांच से सात बार तलाक कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें