फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छात्रा से छेड़खानी, सरेआम पिटा

Tue, 26 Apr 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मह‌िला उत्पीड़न
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षा कक्ष में बैठी रामपुर की एक छात्रा के साथ पिथौरागढ़ के युवक ने छेड़खानी कर दी। शुरू में तो छात्रा युवक की हरकतों को नजरंदाज करती रही लेकिन जब उसने जेब से रुपये निकालकर सरेआम अश्लील इशारे करने लगा तो छात्रा ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन



रामपुर में टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती मुरादाबाद में एक संस्थान में पढ़ती है। रविवार को रात करीब पौने दस बजे छात्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी वहां दीवान सिंह रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत निवासी गंगोली हॉट जिला पिथौरागढ़ वहां पहुंचा और छात्रा से छेड़खानी करने लगा। एसएसआई जीआरपी के मुताबिक छात्रा से कुछ दूरी पर बैठे दीवान सिंह रावत ने छात्रा को अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।


शुरू में तो छात्रा उसे अनदेखा करती रही लेकिन थोड़ी देर बाद दीवान सिंह छात्रा के पास आकर बैठ गया और उसे रुपये दिखाकर अश्लीलता करने लगा। इस पर छात्रा ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिया। छात्रा की तहरीर पर जीआरपी ने दीवान सिंह रावत के खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें