फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो अभियान में कोई भी लापरवाही न बरतें टीमें : एडी हेल्थ

Fri, 03 Jul 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे पोलियो अभियान के डोर-टू-डोर कार्य का बृहस्पतिवार को एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल ने निरीक्षण करते हुए टीमों को चेक किया। साथ ही बच्चों को पोलियो ड्र पिलाने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के अंतर्गत आने वाले विकास खंड छजलैट के गांव दाड़ी महमूदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव के साथ पोलियो कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राॅप्स पिला रहीं टीमों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिला रहीं बीएचडब्लू प्राची, आशा सीमा, अंशू से भी जानकारी लेते हुए अब तक कितने बच्चों को ड्राप्स पिलाई जा चुकी है, इस बारे में जाना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव से एडी हेल्थ ने माइक्रोप्लान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें