फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षकों को दी नवीनतम शिक्षण पद्धति की जानकारी

Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी ​के ग्रामोदय महाविद्यालय में स्टाफ प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी स्थित ग्रामोदय लॉ कॉलेज सभागार में रविवार दोपहर कई शिक्षण संस्थाओं के स्टाफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में स्टाफ और शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धति की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में ग्रामोदय लॉ कॉलेज अमरपुरकाशी के अलावा ग्रामोदय महाविद्यालय अमरपुरकाशी, कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी, कृषि औद्योगिक ग्रामोदय प्राइमरी पाठशाला आदि शिक्षण संस्थाओं के स्टाफ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता ग्रामोदय लॉ कॉलेज के संस्थापक मुकुट सिंह ने कहा कि शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को नवीनतम शिक्षण पद्धति की विस्तार से जानकारी होना जरूरी है। इसी उददेश्य को लेकर स्टाफ और शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
ग्रामोदय महाविद्यालय के प्रबंधक बलराम शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रशिक्षण आयोजन का उददेश्य शिक्षकों द्वारा छात्रों को उनके आगामी भविष्य को बेहतर बनाने के लिए तैयार करना है। अपर प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक पढ़ाने के दौरान छात्रों में अनुशासन का पालन करने की भावना जागृत करें। प्रशिक्षण में ग्रामोदय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ग्रामोदय लॉ कॉलेज के प्रभारी विनोद कुमार यादव, कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादोन, ग्रामोदय प्राइमरी पाठशाला की प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह आदि ने विचार रखे। इस दौरान अमरपुरकाशी संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य लोकेश कठेरिया,अजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महेश कुमार, आदित्य कुमार, शिव कुमार सिंह, अशोक पचौरी,जितेंद्र नाथ मिश्रा,वीरेंद्र प्रताप शाक्य, मनोज प्रताप सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें