फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी की अफरोज जहां बनीं सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव

Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर निवासी सपा महिला सभा की नई प्रदेश महासचिव अफरोज जहां-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला ठाकुरान में रजा मस्जिद के निकट निवासी सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष रहीं अफरोज जहां को सपा महिला सभा का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव की ओर से महिला सभा में प्रदेश स्तर पर छह नए पदाधिकारी नामित किए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रिया पाठक, इरावती शर्मा और प्रियंका पाल को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महासचिव पद पर मुरादाबाद से अफरोज जहां के अलावा बरेली से भारती चौहान और भदोही से रीता वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। रविवार शाम नगर में सपा कैंप कार्यालय पर सपा महिला सभा से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव अफरोज जहां को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि सपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने संगठन से जुड़ी महिलाओं से सपा को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें