फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने पीएम को भेजी पाती

Thu, 12 Mar 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार दोपहर बाद बिलारी क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने देश के प्रधानमंत्री को पाती भेजी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बेनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक मोर्चा, शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बीटीसी शिक्षक संघ आदि संगठन टीईटी की अनिवार्यता का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को बिलारी के उमरारा गांव के परिषदीय स्कूल परिसर में शिक्षक इकट्ठा हुए। उन्होंने अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष रोहित मिश्रा के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के नाम पाती लिखकर विरोध जताया। जिले भर के शिक्षकों से आह्वान किया कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सभी अपने स्तर से जोरदार आवाज उठाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के पहले चरण में शिक्षक की पाती कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष आदि को पोस्टकार्ड और ईमेल के माध्यम से शिक्षकों की मांगों से अवगत कराया जाएगा। दूसरे चरण में सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल रैली निकाली जाएगी। तीसरे चरण में लखनऊ के ईको गार्डन में रैली का आयोजन होगा तथा चौथे चरण में आगामी मानसून सत्र में संसद भवन का घेराव प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें