फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षकों ने परीक्षा में ड्यूटी के बदले मांगा अर्जित अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गर्मियों की छुट्टियों में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी लगने से शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों का कहना है कि अभी तीन दिन लगातार पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी रहेगी। उन्होंने 20 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के बदले अर्जित अवकाश की मांग की है।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रति सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अभी आठ, नौ और दस जून को भी पुलिस भर्ती परीक्षा है। मुरादाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 केंद्रों पर किया जाएगा। इसमें 1245 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
डीआईओएस रितु तोमर का कहना है कि यह विभागीय निर्देश हैं कि सरकारी कार्मिकों के साथ परीक्षा करवानी है। यह आयोजन उच्च स्तर से निर्धारित होते हैं। ऐसे में शिक्षकों से सहयोग की अपील है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में भी होंगी परीक्षाए
14 जून को राजकीय विद्यालयों के प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, 21 जून को नीट की परीक्षा और दो, तीन और चार जुलाई को यूपी टीईटी की परीक्षा प्रस्तावित है। इससे पहले शिक्षकों ने 31 मई को नौ केंद्रों पर बीएड और 26 केंद्रों पर राजकीय महाविद्यालय सहायक प्रवक्ता प्रा. परीक्षा, तीन व चार जून को टीजीटी परीक्षा में ड्यूटी की है।

वर्जन...
लगभग 50 प्रतिशत शिक्षक अपने गृह जनपद से दूर कार्यरत हैं। हाल ही में आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में पारिश्रमिक को लेकर भी प्रश्न उठे। शिक्षकों का मानना था कि अन्य परीक्षाओं की तुलना में यह पारिश्रमिक अत्यंत कम है। प्रातः 6:30 बजे से लेकर सायं 6:00 बजे तक दोनों पालियों में परीक्षा संचालन, भोजन एवं जलपान की समुचित व्यवस्था का अभाव तथा बीच में विश्राम के सीमित अवसर शिक्षकों के लिए अत्यधिक कठिन परिस्थितियां उत्पन्न करते हैं।
- विमलेद्र शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ

शिक्षकों की गर्मियों की पूरी छुट्टियां प्रतियोगी परीक्षाओं की ड्यूटी में लगाया जा रहा है। इसके बदलते कहीं न कहीं छुट्टियां दी जानी चाहिए, ताकि उनका सदुपयोग हो सके। एक्ट में व्यवस्था है कि छुट्टी के बदले काम लेने पर ईएल दी जा सकती है।
विज्ञापन


- राजीव पाठक, जिलाध्यक्ष, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें