फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षिका ने छात्रा को तिलक और कलावा बांधने से रोका, कहा- पढ़ाई पर ध्यान दो, भगवान परीक्षा पास न करा पाएंगे

Thu, 26 Sep 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मामले में प्रबंधक ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि शिक्षिका ने हाथ में कलावा बांधकर आने का विरोध किया। कहा कि माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर नहीं आना है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला के बाद अब देहात थानाक्षेत्र के एकेजी इंटर कॉलेज में छात्रा को माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधने से रोकने का मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज प्रबंधक को जांच के निर्देश दिए। साथ ही आरोपी शिक्षिका और प्रधानाचार्य का दायित्व निर्धारित कर कार्रवाई करने को कहा। प्रकरण में लापरवाही बरतने पर शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की नसीहत दी। मामले में प्रबंधक ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

जलालपुर धना गांव के रहने वाले कृष्ण दत्त शर्मा की बेटी खुशी गांव के ही एकेजी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। आरोप है कि बुधवार को खुशी विद्यालय में पढ़ने गई थी। तभी, शिक्षिका आरती ने माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर आने का विरोध किया। कहा की माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर नहीं आना है। पढ़ाई पर ध्यान दो, भगवान आपको परीक्षा में पास नहीं करा पाएगा। इसलिए कोई भी तिलक नहीं लगाकर में आएगा और न कलावा बांधकर आएगा।
विज्ञापन

इस मामले में छात्र खुशी के पिता कृष्ण दत्त शर्मा ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने और घटना के बाद से बेटी का मानसिक संतुलन बिगड़ने का आरोप लगाया है। मामले में शिकायत के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर आख्या मांगी है। साथ ही प्रकरण की जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अध्यापक और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईओएस स्पष्ट कहा हैं कि प्रकरण में किसी भी तरह की उदासीनता बरती गई तो उनके खिलाफ शिक्षा अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें