फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में शिक्षक की हत्या: आंख के बराबर से मारी गई गोली, जंगल में मिली लाश, मोबाइल और 31 साै रुपये बरामद

Sun, 06 Jul 2025 11:22 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद के बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसक शव जंगल में मिली है। पुलिस ने माैके पर पहुंचे साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
बिलारी में शिक्षक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी के रामपुरा धतरारा गांव के जंगल में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक प्रवीण सिंह उर्फ सीटू (45) की हत्या कर दी गई। शिक्षक के सिर में आंख के बराबर से गोली मारी गई है। शिक्षक पिता की लगभग 20 वर्ष पहले कैंसर से माैत हो जाने के बाद मृतक आश्रित के रूप में प्रवीण को नौकरी मिली थी।

विज्ञापन


वह 15 वर्ष से अपनी पत्नी गुड्डो, बेटे अमन और बेटी दिव्यांशी के साथ चंदौसी के मोहल्ला अशोकनगर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। मूल रूप से थाना सोनकपुर के रमपुरा धतरारा गांव के रहने वाले थे। पत्नी गुडो ने बताया कि पति शनिवार शाम को बाइक से घर से निकले थे।

उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही थी। रविवार सुबह आठ बजे थाना सोनकपुर क्षेत्र में रमपुरा गांव के जंगल में उनका शव पड़ा मिला। थाना सोनकपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम माैके पर पहुंची। शिक्षक प्रवीण के दो भतीजे गांव में रहते हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शिक्षक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उनके पास पैतृक गांव में लगभग 15 बीघा कृषि भूमि है। पुलिस ने बताया कि माैके से 31 साै रुपये और एक मोबाइल भी मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें