कांठ। तहसील सभागार में जुलाई माह के पहले शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रशासन गुलाबचंद्र ने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। यहां 54 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से चार शिकायतें निस्तारित हो सकी।
समाधान दिवस दौरान सुबह दस से दोपहर दो बजे तक फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, आपूर्ति, विकास आदि विभागों से संबंधित 54 शिकायतें ही दर्ज की जा सकीं। इसमें से चार शिकायतों का ही अधिकारियों के द्वारा निस्तारण कराया जा सका, बाकी 50 शिकायतों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें बिजली निगम, आपूर्ति, राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। यहां एसडीएम संत दास पंवार, तहसीलदार अंजली सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, ईओ रामेश्वर दयाल, पूर्व ईओ उमरी कलां नजम अहमद, जेई जल निगम राजीव शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, एसएसआई सुभाष धनकड़, डिप्टी रेंजर वन पुष्पेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी विकास कुमार, प्रभारी बीडीओ सतीश कुमार, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार आदि रहे।