फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सपा ने दानिश अख्तर को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने में सपा ने सभी दलों को पीछे छोड़ दिया। पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर दूसरे दलों को चाैंका दिया। सपा ने हाजी मो. दानिश अख्तर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह बिजनौर जिले के कीरतपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मुस्लिम इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं।
विज्ञापन


घोषित सपा उम्मीदवार हाजी मो. दानिश अख्तर की प्रारंभिक शिक्षा बिजनौर के सेंट मेरी स्कूल से हुई है। उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एमए (हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र) बीएड, पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। 2004 से 2012 तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। वह सपा में नगर उपाध्यक्ष और नगर सचिव तक रहे। उनके पिता मो. अख्तर मुरादाबाद में लघु सिंचाई विभाग में जेई पद पर कार्यरत रहे। दानिश अख्तर ने बताया कि चुनाव के दौरान वह पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने का मुद्दा उठाएंगे। दोनों समस्याएं शिक्षकों से जुड़ी हुई हैं। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने दानिश अख्तर को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई है।

000

दूसरे दलों ने अभी नहीं खोले पत्ते

- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड चुनाव के लिए अभी दूसरे दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सपा के बाद दूसरे दल भी जल्द उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें