फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूसरे समुदाय के शिक्षक ने कक्षा नौ की छात्राओं से किया प्रेम का इजहार, हिंदू संगठनों का हंगामा और नोकझोंक

Wed, 20 Nov 2024 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

आक्रोशित बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने शिक्षक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। छुट्टी होने के इंतजार में शिक्षक स्कूल में छिपकर घंटों बैठका रहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक इंटर कॉलेज में दूसरे समुदाय के शिक्षक को कक्षा नौ की छात्राओं से प्रेम का इजहार करना भारी पड़ गया। छात्रा की शिकायत पर कॉलेज पहुंचे परिजनों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने भागने का कोशिश करते शिक्षक को दौड़कर पकड़ लिया। जमकर खींचतान हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। शिक्षक को अपने हिरासत में लेने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए परिजनों और बड़ी संख्या में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। 

विज्ञापन


शहर के एक इंटर कॉलेज में जोया निवासी दूसरे समुदाय का शिक्षक गणित विषय पढ़ाता है। वह कक्षा नौ का क्लास टीचर भी है। आयोग से चयनित इस शिक्षक पर कक्षा नौ की एक छात्रा का आरोप है कि 15 दिन पहले उसने प्रेम का इजहार किया। छात्रा ने इसकी जानकारी घर जाकर अपनी मां को दी। मां ने कॉलेज में उप प्रधानाचार्य को इस बारे में शिकायत की। शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसके हौंसले बुलंद हो गए। आरोप है कि आठ दिन पहले शिक्षक ने उस छात्रा से दोबारा से अपने साथ शादी करने पर पढ़ाई का सारा खर्च उठाने की बात कही।

इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने एक और छात्रा से भी अपने प्रेम का इजहार किया था। छात्रा ने शिक्षक की करतूत अपने पिता को बताई तो वह बुधवार को पिता कॉलेज पहुच गए और प्रधानाचार्य से शिकायत की। बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद और विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता कॉलेज पहुच गए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य कक्ष में जमकर हंगामा करते हुए आरोपी शिक्षक को बुलाने की मांग की। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मय फोर्स के कॉलेज पहुए गए। कार्यकर्ताओं के तेवर देखते हुए आरोपी शिक्षक कॉलेज में छिप गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपी शिक्षक को कॉलेज के सभी कक्षों में तलाश किया नहीं हत्थे नहीं चढ़ा। तभी प्रधानाचार्य ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शिक्षक को छुट्टी के बाद कार्यालय में बुलाया जाएगा। 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। छुट्टी के बाद भी शिक्षक के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं व छात्राओं के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उनकी प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ से जमकर नोकझोंक हुई। आरोपी शिक्षक के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का अंदर से ताला लगा दिया और चेतावनी दी कि जब तक शिक्षक नहीं मिलेगा, कोई भी अन्य शिक्षक घर नहीं जाएगा। कुछ देर बाद आरोपी शिक्षक को कॉलेज की बिल्डिंग से कूद कर भागने का प्रयास करते हुए हिंदूवादी संगठनों व अन्य लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिक्षक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कार्यकर्ता शिक्षक को अपने हवाले करने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से शिक्षक बच गया
यदि पुलिस सूझबूझ व तत्परता से काम नहीं लेती तो बड़ी संख्या में मौजूद लोग आरोपी शिक्षक पर हमला कर देते। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता व पब्लिक के लोग बेहद आक्रोश में नजर आ रहे थे। पुलिस ने घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाते हुए पहले ही अपनी गाड़ी कॉलेज के भीतर ले जाकर खड़ी कर दी थी। जैसे ही आरोपी शिक्षक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस अपनी कस्टडी में लेते हुए उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगी। कार्यकर्ताओं ने आगे खड़ा होकर पुलिस की गाड़ी आगे नहीं जाने दी। जैसे तैसे पुलिस अपनी गाड़ी निकाल पाई।
विज्ञापन

शिक्षक के खिलाफ पूरी रिपोर्ट प्रबंधक व जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित कर दी गई है। आरोपी शिक्षक का चयन आयोग द्वारा किया गया है। - सुधाकर सिंह, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें