फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: एक पुलिसकर्मी निलंबित, तीन को ड्यूटी से हटाया, आयोग की गाइडलाइंस का नहीं कर रहे थे पालन

Wed, 20 Nov 2024 03:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुंदरकी उपचुनाव में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर एक कर्मी निलंबित और तीन को ड्यूटी से हटा दिया गया। सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने भाजपा और प्रशासन पर मुस्लिम इलाकों में मतदान रोकने और पक्षपात का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
कुंदरकी में गश्त के डीएम और एसएसपी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का पालन न करना कर्मियों को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने एक कर्मी के निलंबित और तीन को ड्यूटी को हटा दिया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ के खिलाफ जांच चल रही है।  

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 39 बूथों पर अराजकता फैलाई हुई है। उनके मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। भाजपा समर्थकों को वोट डालने की अनुमति है लेकिन मुस्लिम इलाकों में वोटिंग रोकी जा रही है।

रिजवान ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने पूरे इलाके को कैप्चर कर लिया है। केवल भाजपा की लाल पर्ची वाले मतदाताओं को ही वोट डालने दिया जा रहा है।  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने लाइन में खड़े मतदाताओं को पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन


उनके पोलिंग एजेंट को बूथ पर बैठने से रोका गया। प्रशासन ने सपा प्रत्याशी के आरोपों के पहले खारिज किया। इसके बाद कुछ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन

सपा हार रही.. इसलिए लगा रही गलत आरोप: रामवीर सिंह 

कुंदरकी में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। इसलिए वह प्रशासन और दूसरी पार्टियों पर गलत आरोप लगा रहे हैं। मतदान को रोकने जैसी बात बेबुनियाद है। सुबह से ही सभी बूथों पर मतदान चल रहा है। सपा प्रत्याशी हार रहे हैं।

उनकी गलतियां ऊपर तक नहीं जाएं इसलिए वह सरकार और प्रशासन को दोषी बता रहे है। कहा कि उन्होंने सपा सरकार के दाैरान मुस्लिम समाज के लोगों पर मुकदमे दर्ज करवाए। इसका गुस्सा लोगों में था। कुछ लोग भाजपा को वोट दे रहे और कुछ बहिष्कार कर रहे हैं।

अपनी गलती को छिपाने के लिए सपा प्रत्याशी अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव से अनुरोध है कि 2012 से 17 तक के कार्यकाल के दाैरान थाना कुंदरकी और मैनाठेर में दर्ज मुकदमों का समाधान करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें