फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ताऊ भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में ताऊ भतीजे की मौत
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आकर बाइक हुई बेकाबू
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा
चालक डंपर लेकर फरार हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार ताऊ और भतीजे की हाईवे पर खड़े डंपर से टकराने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संभल जिले के नखासा थानाक्षेत्र में मिठोली गांव निवासी जाहिद (60) खेती किसानी करते थे। अमरोहा में रहने वाली उनकी भतीजी शाजिया की शादी है। बुधवार को जाहिद अपने भतीजे नईम (19) के साथ शाजिया की शादी में शामिल होने बाइक से निकले थे। बाइक नईम चला रहा था, ताऊ और भतीजा दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। दोपहर करीब एक बजे वह पाकबड़ा के डींगरपुर रोड पर सिटी अस्पताल के पास पहंचे। यहां हाईवे पर एक डंपर के चालक ने अचानक वाहन खड़ा कर दिया। नईम बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर से जाकर टकरा गय। हादसे में नईम की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जाहिद को अस्पताल पहुंचाया और नईम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों घरों केे सदस्य रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना प्रभारी जयभगवान सिंह ने बताया की अभी तक परिजनों ने मामले की कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डंपर की तलाश में पुलिस को लगा दिया है, जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें