फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट के गोरखधंधे में रेल अफसर का बेटा गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
तत्काल ट‌िकट
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर कोतवाली क्षेत्र में हैलेट रोड पर एक साइबर कैफे पर तत्काल टिकटों का बड़ा खेल पकड़ा गया है। आरपीएफ की सीआईबी ने साइबर कैफे पर छापा मारकर तत्काल के 18 टिकट बरामद किए हैं जो ई टिकटिंग के जरिए फर्जी मेल आईडी के जरिए बुक कराए गए थे। साइबर कैफे संचालक के  पिता रेलवे में वाणिज्य शाखा में अधिकारी हैं। आरपीएफ ने साइबर कैफे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन



सीआईबी को सूचना मिली थी कि हैलेट रोड पर सेठी कम्युनिकेशन से बड़े पैमाने पर तत्काल टिकटों का गोरखधंधा चल रहा है। सटीक सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम सीआईबी ने सेठी कम्युनिकेशन पर छापा मार दिया। सीआईबी ने मौके से साइबर कैफे संचालक मुकेश सेठी उर्फ मोनू पुत्र सुरेंद्र कुमार सेठी निवासी आवास संख्या 117 ए रेलवे हरथला कालोनी को हिरासत में ले लिया। साइबर कैफे को सर्च किया गया तो वहां  से तत्काल कोटे के 18 टिकट अलग-अलग नाम पतों पर बनाए हुए मिले।


इसके बाद आरपीएफ मुकेश सेठी को आरपीएफ पोस्ट ले आई।  थोड़ी देर में ही पता चला कि मुकेश के पिता सुरेुंद्र कुमार सेठी रेलवे में वाणिज्य विभाग में अधिकारी हैं। इसके बाद आरपीएफ ने मामले को खामोशी साध ली। बताया गया कि मुकेश सेठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई लेकिन धाराओं में थोड़ी नरमी बरती गई। लेकिन इसके बारे में बोलने को आरपीएफ का कोई अफसर तैयार नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें