फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नल लगा, पाइपलाइन से नहीं जुड़ा कनेक्शन, छह महीने से पानी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गंज बाजार स्थित मंडी में व्यापारियों और खरीदारों के लिए पेयजल की सुविधा छह महीने बाद भी अधूरी है। नल के लिए कनेक्शन तो लगा दिया गया, लेकिन उसे पाइपलाइन से नहीं जोड़ा गया। ऐसे में नल शोपीस बना हुआ है। मंडी में आने वाले व्यापारियों, दुकानदारों और खरीदारों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि मंडी में पानी की सुविधा के लिए नल लगाया गया था। करीब छह महीने से नल में पानी नहीं आया है। करीब एक महीने पहले नल तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन उसे अब तक कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया। इससे पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। मंडी में पानी की व्यवस्था के लिए व्यापारियों को पास स्थित मंदिर के वाटर कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। दुकानदार वहां से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुकानदार किसी तरह पानी की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी मंडी में आने वाले ग्राहकों को होती है। खरीदारी के दौरान लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। व्यापारियों व दुकानदारों का कहना है कि पानी की समस्या दूर करने के लिए पाइपलाइन निकालने का काम भी कर दिया गया है, लेकिन इसे नल के कनेक्शन से जोड़ने का काम बाकी है। दुकानदारों ने जिम्मेदार विभाग से पाइपलाइन को जल्द जोड़कर नल में पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारियों की इस समस्या का समाधान जल्द ही करा दिया जाएगा।
00

व्यापारी बोले...

-एक महीने पहले पाइपलाइन निकाली गई, लेकिन अब तक नल के कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया। रोज मंदिर के वाटर कूलर से पानी लाकर काम चलाना पड़ता है। छह महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।-संजय, दुकानदार
विज्ञापन

-मंडी में रोज बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक आते हैं। ऐसे स्थान पर पेयजल की सुविधा जरूरी है। नल लगा होने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा। ग्राहकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है, इसलिए काम जल्द पूरा होना चाहिए।-आयुष, दुकानदार
-मंडी में पानी की व्यवस्था अधूरी होने से व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। छह महीने से नल बेकार पड़ा है। पाइपलाइन तैयार है तो कनेक्शन जोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाए।-राकेश, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें