फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आने से पहले ही फोन पर दिया पति को ‘तलाक’

Mon, 16 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
तलाक
विज्ञापन
बचपन से शुरू हुई लवस्टोरी के आठ साल बाद कोर्ट मैरिज कर साथ में पूरी जिंदगी बिताने का वादा करने वाली प्रेमिका ने अचानक यूटर्न ले लिया है। ससुराल आने से पहले ही उसने पति को फोन पर ‘तलाक’दे दिया है। प्रेमिका के परिजन युवक को जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं, इस संबंध में मामले की शिकायत युवक ने सिविल लाइंस पुलिस से की है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी युवक रोहित (काल्पिनिक) ने बताया कि 8वीं क्लास में उसे स्कूल की ही सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से प्यार हो गया। दोनों नाबालिग उम्र में ही शादी करने की तैयारी में थे, लेकिन कॉमन फ्रेंडस के समझाने पर खुद के बालिग होने का इंतजार किया।

18 साल की उम्र पार करने के बाद फरवरी 2016 में दोनों ने एक दूसरे से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद अपने अपने घर जाकर रहने लगे। परिजनों को इसकी जानकारी प्रेमिका ने नहीं दी, उसने प्रेमी से कहा कि वह भी इस संबंध में बातचीत न करें।
विज्ञापन


प्रेमिका चाहती थी कि प्रेमी को नौकरी मिल जाए, उसकी लाइफ सेटल हो जाए तो वह अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे देगी और दोनों परिजनों की रजामंदी से शादी कर लेंगे। प्रेमी की जून माह में एक नामी कंपनी में बतौर फील्ड मैनेजर नौकरी लग गई तो उसने प्रेमिका के परिजनों को मामले की जानकारी दी, इस पर वह भड़क गए। 

आरोप है कि परिजनों के कहने पर प्रेमिका ने कॉल कर पति को फोन पर ‘तलाक’ दे दिया। 17 जनवरी को प्रेमिका का बर्थडे है, उसे बर्थडे विश करने के लिए युवक ने फोन किया तो भी प्रेमिका ने उससे बात करने से इंकार कर दिया।

उसके परिजनों ने युवक को धमकी दी है कि वह अब उससे दूरी बना ले, वरना पुलिस से शिकायत कर जेल भिजवा देंगे। युवक ने मामले की शिकायत सोमवार देर रात पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें