तीन तलाक को लेकर सोमवार को दिन भर महिला थाने में पंचायत चली। पुलिस ने मियां- बीवी के बीच सुलह कराने की कोशिश की। लेकिन दोनों की अपनी अपनी बात पर अड़े रहे। पत्नी ने साफ कह दिया है कि वह तलाक नहीं मानती और अब पति के साथ ही रहेेगी।
पति का कहना है कि उसने तमाम लोगों के सामने तलाक दिया है। सुलह न होने पर मामले को काउंसिलिंग में भेज दिया गया है। काशीपुर निवासी महिला ने आठ माह पहले मूंढापांडे थानाक्षत्र के सिरसखेड़ा निवासी ट्रक चालक से निकाह किया था। कुछ दिन पहले जयंतीपुर में किराये पर रहे।
यहां यहां पति पीतल का काम करने लगा। लेकिन कुछ दिन ठीकठाक रहने के बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया। करीब एक सप्ताह पहले पति ने बीवी को तलाक, तलाक, तलाक बोला और रिश्ता खत्म कर उसे घर से निकाल दिया। लेकिन महिला ने इस तलाक को मानने से इंकार कर दिया है।
उसने महिला थाने में शिकायत की है कि पति ने उसे जबरन मारपीट कर घर से निकाल दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति को बुलाया। लेकिन पति ने कह दिया कि महिला उसे बिना बताए चली जाती है। जिसे तंग आकर उसने तलाक दिया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
दिन भर थाने में पंचायत चली। जहां पति ने दावा कि है उसने उसे तलाक बोल दिया है। जबकि पत्नी का कहना है वह नहीं मानती। वह पति के साथ ही रहेगी। सुलह नहीं होने पर मामले को काउंसिलिंग में भेज दिया गया है। एएसपी यशवीर सिंह ने बताया कि मामले को काउंसिलिंग को भेज दिया।