फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुराल में फोन करके कहा-राजवती को ले जाओ इसे जिंदा नहीं छोड़ूंगा

Sat, 04 Jul 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। राजवती हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी पति महेश का चालान कर दिया है जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोवर की प्लास्टिक व नाड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया। जेल जाते वक्त हत्यारोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं नजर आ रहा था। उसने पुलिस का बताया कि गांव में हो रही बदनामी की वजह से उसने कमरे में तेज आवाज में डेग बजाकर राजवती की गला घोंटकर हत्या की। जिससे उसकी आवाज आसपास न आए।
विज्ञापन




हत्यारोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पिछले पांच साल से राजवती गलत संगत में पड़ गई थी। जिससे गांव में बदनामी हो रही थी। उसको समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह गलत काम नहीं छोड़ना चाहाती थी जिससे घर में तीन दिन से विवाद चल रहा था। पुलिस ने अनुसार राजवती की हत्या से तीन घंटे पहले उसके पति महेश ने ससुराल में फोन किया तो साले गुड्डू के कॉल रिसीव करने पर नमस्ते की जिसके बाद सलहेज अंजलि से बात हुई तो वह बोला कि राजवती गलत कामों से बाज नहीं आ रही है उसे यहां से ले जाओ वरना जिंदा नहीं छोडूंगा। देर रात में जब तीनों बच्चे सो गए तो घर में तेज आवाज में डेग बजाकर राजवती की लोवर का नेपा फाड़कर प्लास्टिक और नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी और वह जंगल में भाग गया था लेकिन सुबह में बच्चाें से मिलने घर में आया तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें