फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चेकिंग के दौरान विद्युत टीम के साथ मारपीट करने का आरोप

Sat, 04 Jul 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विद्युत विभाग की टीम के साथ नगर के पैंठ बाजार के पास चेकिंग के दौरान गाली-गलौज और मारपीट करने मामला थाने में पहुंचा है। अवर अभियंता ने थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुंदरकी बिजलीघर के अवर अभियंता जयवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि विद्युत कर्मियों के साथ वह शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान एक मकान में बिजली चोरी होती मिली। इसी बात को लेकर वहां पर मौजूद छह सात लोगों ने विद्युत कर्मचारियों से कहासुनी शुरू कर दी जिसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अवर अभियंता का आरोप है कि उनके दो कर्मचारियों को बंद कर लिया। इस घटना से अन्य विद्युत कर्मचारियों ने भी रोष है। जेई जयवीर सिंह ने अधीनस्थ विद्युत कर्मियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें