फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामपुर रोड पर बनेगा सुपर मार्केट अतिक्रमण से भी मुक्त होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जल्द ही रामपुर रोड पर लगने वाले जाम और सड़कों पर अतिक्रमण से पूरी तरह से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम रामपुर रोड पर पहला स्ट्रीट वेंडिंग जोन स्थापित करने जा रहा है, जिसमें करीब 250 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। यह दुकानें सुपर मार्केट के रूप में विकसित की जाएंगी, जहां ग्राहकों की तमाम जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए और लोगों को जाम से निजात दिलाने के स्ट्रीट वेंडिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं। रामपुर रोड पर बस अड्डा और रेलवे स्टेशन होने की वजह से यह काफी व्यस्त सड़क मानी जाती है। इस रोड पर कई जगहों पर रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। कई जगहों पर नालों पर ही दुकानें स्थापित कर ली गई हैं। नगर निगम इन सभी स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण को हटाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम पहले स्ट्रीट वेंडिंग जोन बना रहा है, जहां सभी दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा।
स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। निगम गुलाब बाड़ी के पास 50 और मछली बाजार के पास 200 दुकानें स्थापित करेगा। इन दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से कर इसे दुकानदारों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें