फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप का हुआ समापन, विद्यार्थियों ने सीखा संचार कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस मार्डन स्कूल में चल रहे समर कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को योग, नृत्य, संचार कौशल, कंप्यूटर, क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि शुभांजलि चंद्रा पत्नी आईजी पीएसी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राधानाचार्य ज्योति सिंह और शिक्षिकाओं ने विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण भी विद्यार्थियों को दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ बबीता गुप्ता और नवीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक डॉ. ख्याति गर्ग ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के विषय़ में बताया। इसके तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया। विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया। तंडव नृत्य और सामूहित नृत्य की प्रस्तुति से छात्राओं ने दर्शकों की तालियां लूटीं। कार्यक्रम का संचालन अमृता त्यागी और प्रियंका सिंह ने किया। छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें